मंगलवार, 11 दिसंबर 2012

कुछ खट्टे मिट्ठे एहसासों के साथ आज  वकालत के एक साल पुरे,
सोच में आमूल तो नहीं पर कुछ परिवर्तन तो हुए है,
अनुभवों की सौगात मिली है ,
हकीकत से पहचान बढ़ी  है,
जिंदगी में बात कुछ खास बनी है,,,,
(किशोर कुणाल )

गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

सरजमी


.पाप पूण्य  ,सत्य असत्य गलत सही से परे एक बस्ती है ,
 जँहा  इंसानी और रूहानी  ज़रूरत ही पूरी होती है ,
जँहा एक समान  हवा और पानी रौशनी और ज़मींन है ,
जँहा  कुदरत कोई ना इंसाफी नहीं करता है,
किसी का माकन दुसरे कसे उची नहीं है 
अहम्  गुरुर घमंड की जँहा मौत हो चुकी है,
बस चंद पाक इंसानी ज़ज्बातो का ही सरमाया ,
जँहा खूबसूरती चेहरों में नहीं निगाहों में है,
विश्वाश किसी ताले की मोहताज नहीं है ,
जँहा मज़हब की बात नहीं हुआ करती ,
जँहा सिर्फ मोहबत की खेती हुआ करती है,
मै  अब तक उस  सर जमी के इन्तेजार में  हु ..... .. 
© किशोर कुणाल .............

रविवार, 2 दिसंबर 2012

शब्द ------


कुणाल तुम सिर्फ एक शब्द बन गए हो .. 
सिर्फ चंद अक्षरों की जोड़ तोड़ से बना एक नाम .. 
संबोधन का मात्र एक माध्यम.. 
सुन कर भी किसी के दिल में न तो आग लगती है ..
और न ही गर्व से सीना फुल जाता है और न ही दिलो में जलन होती है किसी को
न ही किसी को कुछ जजबा जगता है
नहीं मुस्कराहट आती है हा ही आसू गिरते है
कुछ तो ऐसा करो
एक परिचय बनो
कुछ अरमानो के , कुछ सपनो के,कुछ ज़ज्बातो के कही इतिहास की गहरे में खो न जाऊ।।।
(किशोर कुणाल)

मंगलवार, 22 मई 2012

एक उडान

एक उडान  
एक खुला आसमान  जिसपर ,मेरा एकाधिकार 
राम रावन की लड़ाई नहीं
वर्चश्व  का महा संग्राम सौ कौरव नहीं ,हजार दुर्योधन 
सुई की नोख के सामान भूमि नहीं ,सर्व संसार का इनाम 
राजनीति हो या कूटनीति सिर्फ एक विजयनीति
एक कुरुक्षेत्र  से काम नहीं चलेगा पूरी विश्वस्थल 
बाहुबल हो या बुद्धिबल 
कोई राजा  रानी की कहानी नहीं एक विध्वंसकारी महागाथा 
जिसपर मेरे सपने का आकाश  
जिसपर नवनिर्माण की बुनियाद 
ऐसा तैसा नवनिर्माण नहीं एक समाजवादी नवनिर्माण 
राजतन्त्र  नहीं लोकत्रंत ही सही एक सच्ची, विश्वसनीय , भरष्टाचार  मुक्त ,प्रत्यक्ष पारदर्शी सर्व विश्व में एकमात्र महालोक्तंत्र  
न हिदुत्व की जातियता, न इस्लाम की कट्टरता 
बस एक सर्वव्यापी मानवता विकास , विज्ञानं ,विद्वत्ता का साथ 
कोई काल्पनिक विचार नहीं 
बस मेरा एक विश्वास से भरा एक प्रयाश 
छोटे पंखो के साथ सही 
पर मेरी अपनी एक उडान...
(किशोर कुणाल)